अजीत जोगी का आगमन 6 को
कोरबा | पूर्वमुख्यमंत्री अजीत जोगी 6 अक्टूबर को जिले के प्रवास पर रहे हैं। इस दौरान वे दीपका पुरानी बस्ती स्थित मां समलाई मरखी माता का दर्शन करेंगे। पूर्व जनपद अध्यक्ष मयाराम कंवर मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक बोधराम कंवर, विधायक रामदयाल उइके चुन्नीलाल साहू भी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1 बजे वे जायसवाल के निवास पर अपने समर्थकों से मुलाकात भी करेंगे। उनके प्रवास को लेकर जोगी खेमे में उत्साह का माहौल है। नगरीय निकाय चुनाव के पहले प्रवास को लेकर अटकलें लगाई जा रही है।