पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश से दो बच्चाें की मौत

सर्पदंश से दो बच्चाें की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्पदंश से दो बच्चाें की मौत

कोरबा | करतलाके कलगामार पाली के भरूहामुड़ा गांव में दो बच्चों की सर्पदंश से मौत हो गई। करतला थाना अंतर्गत कलगामार गांव में रहने वाले छतरसिंह राठिया का परिवार शनिवार की रात घर में सो रहा था। छतरसिंह खाट में और उसकी प|ी अपनी 11 वर्षीय बच्ची कमरवती के साथ नीचे जमीन पर सो रही थी। देर रात बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। सुबह परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह पाली के भरूहामुड़ा में रामसुदंर के 13 वर्षीय पुत्र राम खिलावन को रविवार की सुबह जहरीले सांप ने कांट लिया था। उसे पाली अस्पताल दाखिल कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन गया है। तेज धूप के कारण जहरीले जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं। गांवों में आज भी लोग जमीन पर सोते हैं। इसी कारण घटनाएं होती है।

ग्राहकबनकर मोबाइल की चोरी

कोरबा | घंटाघरस्थित एक मोबाइल दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने कीमती दो मोबाइल की चोरी कर ली। मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। रामपुर चौकी अंतर्गत घंटाघर में कमल साहू (39) का मोबाइल दुकान है। जहां शुक्रवार को ग्राहक बनकर दो युवक पहुंचे थे। उन्होंने महंगे मोबाइल खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए मोबाइल दिखाने को कहा। संचालक मोबाइल दिखाने में लगा था। इसी दौरान उन्होंने दो मोबाइल पार कर दिया। हालांकि युवकों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।