पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगीन बाजार का अड्‌डा बन रहा शहर, युवा भी चपेट में

रंगीन बाजार का अड्‌डा बन रहा शहर, युवा भी चपेट में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीउत्पादन करने वाली ऊर्जानगरी में रंगीन बाजार गर्म है। यहां स्थानीय के अलावा बाहरी राज्याें से हाईप्राेफाइल कॉल गर्ल भी बुलाई जा रही है।

आैद्योगिक अंचल होने की वजह से जिला ऊर्जानगरी के नाम से मशहूर है। ऊर्जानगरी अब महानगरों की तर्ज पर रंगीन बाजार का अड्‌डा बनता जा रहा है। यहां के शहरी-उपनगरीय क्षेत्र में कालोनियों चुनिंदा बस्तियाें में जिस्मफरोसी होने लगी है। कारोबारी, नाैकरीशुदा, मजदूर कालेज छात्र, नवयुवक समेत बड़ी संख्या में लोग इस बाजार के ग्राहक बन रहे हैं। स्थानीय युवतियों के अलावा पश्चिम बंगाल, उड़ीसा से भी युवतियाें को इस बाजार में परोसने के लिए लाया जा रहा है। पुलिस ऐसे मामले में आरोप लगने की संभावना से सीधे हाथ डालने से घबराती है। वहीं लोग भी पुलिस के पचड़े में फंसने से बचने के लिए दबोचने या सूचना देने से कतराते हैं। शहर में इन दिनों सीएसईबी कालोनी (निहारिका क्षेत्र) चर्चा में हैं। बताया जाता है कि यहां के कुछ मकानों का इस्तेमाल देह व्यापार के लिए हो रहा है। जहां एक चर्चित महिला दलाल द्वारा बाहरी राज्यों की युवतियों को लाकर यह कारोबार किया जाता है।

होमडिलीवरी भी होती है : जिस्मफरोसीका शौक अधिकारी वर्ग में भी है। टेंडर हािसल करने या खुशामदी के लिए कई विभाग के अधिकारियों तक होम डिलीवरी की जा रही है। इसके अलावा कई बड़े दलाल सीधे तौर पर अधिकारियों से संपर्क में रहकर सुविधा पहुंचाते हैं। इसके लिए मॉडल के तर्ज पर बाहरी राज्यों से कॉल गर्ल्स बुलाई जाती है।

टीनएजर्स भी बाजार में उतरी

रंगीनबाजार में जहां कुछ चर्चित महिलाएं युवतियां शामिल हंै। वहीं स्कूल, कालेज में पढ़ने वाली कई टीनएजर्स भी इस बाजार में उतर गई है। इसके पीछे मुख्य वजह मोबाइल, स्कूटी समेत अन्य खर्चे मेंटेंन करना बताया जा रहा है। दलाल कमजोर परिवार की ऐसी लड़कियों को बहलाकर धंधे से जोड़ रहे हैं। खासकर टीनएजर्स की एवज में दलाल मोटी रकम वसूलते हैं।

पहलेके कई अड्‌डे भी शुरू

जिलेमें निगम क्षेत्र के दायरे में पीटा एक्ट लागू है। करीब 8 साल के दौरान दर्री, बालको, रामपुर के कांशीनगर शहर के एमपी नगर में ऐसे मामले पकड़ में आने के बाद पीटा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। झगरहा में भी मामला पकड़ा गया था। पूर्व में कार्रवाई के बाद बंद हुए कई अड्‌डे फिर से शुरू हो गए हैं। दर्री के चर्चित व्यवसायी के बारे में