पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांकी कालोनी की समस्या नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

बांकी कालोनी की समस्या नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांकीमोंगराकालोनी में करंट से पिता-पुत्र की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। रविवार को बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की गई है। वहीं कालोनी की समस्या नहीं सुधरने पर आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है।

शुक्रवार को बांकी कालोनी में कपड़ा सुखाने वाले तार में बिजली करंट जाने से एसईसीएल कर्मी ईश्वर चंद्रा और उनके पुत्र विनय चंद्रा की मौत हो गई। कालोनीवासी घटना के बाद एसईसीएल अधिकारियों के प्रति आक्रोशित है। लोगों ने घटना के पीछे वजह एसईसीएल के इस कालोनी के आवासों और बिजली ताराें की हालत जर्जर होने की वजह से सीपेज आना और घर के खिड़की में करंट फैलना बताया है। हालांकि इस मामले में जांच चल रही है। रविवार काे इस मुद्दे पर बांकीमोंगरा के मनोरंजन गृह में बैठक हुई। जहां राजनैतिक पार्टी, सामाजिक संगठन समेत कालोनी के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हो और कालोनी की समस्या जल्द सुधरे इसके लिए चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि सब एरिया मैनेजर ने लापरवाही बरती है। इसलए उनके खिलाफ पुलिस से गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किए जाने की मांग की जाएगी। इसके लिए उच्च पुलिस अधिकारियों से भी निवेदन किया जाएगा। इसी तरह कालोनी में समस्या के निराकरण के लिए एसईसीएल के सीएमडी तक ज्ञापन दिया जाएगा। एक-डेढ़ माह के दौरान भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

-----------------------