बिजली कर्मियों को मिलेगा 7 प्रतिशत डीए
कोरबा| छत्तीसगढ़विद्युत मंडल अभियंता संघ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पावर होल्डिंग कंपनी के एमडी एके गर्ग ने बिजली कर्मचारियों के लिए 7 प्रतिशत डीए बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है। बिजली कर्मचारियों को जल्द ही यह लाभ मिलने लगेगा।
भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कर्मचारी महासंघ अन्य संगठनों की ओर से बिजली कर्मचारियों के लिए 7 प्रतिशत डीए बढ़ोत्तरी की मांग की गई थी। एचटीपीपी के रविन्द्र भवन में आयोजित अभियंताओं के एक दिवसीय वािर्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमडी होल्डिंग ने बिजली कर्मचारियों के वेतन में 7 प्रतिशत डीए बढ़ोत्तरी की घोषणा को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही इसका आर्डर पास हो जाएगा। विद्युत कंपनी के चेयरमेन सहित दूसरे वरिष्ठ अिधकारी एचटीपीपी पहुंचे थे। इस दौरान बिजली कर्मचारी महासंघ के महामंत्री अन्य सदस्यों ने चेयरमेन से मुलाकात कर 7 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, बोनस, पावर कंपनी के एकीकरण के मुद्दे, वितरण पारेषण कंपनी में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती की मांग, भूविस्थािपत कार्यालय सहायकों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने की मांग, जनरेशन कंपनी के प्लांटो की इकाईयों में बार-बार रही खराबी से जुडे़ अन्य मुद्दों सहित बिजली कर्मचारियों के वििभन्न समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा।