- Hindi News
- 10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएगी बस
10वीं, 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएगी बस
माध्यमिकशिक्षा मंडल ने इस बार ऐसे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बस चलाने का निर्णय लिया है। जहां बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र बनाए गए हैं और उन क्षेत्रों में आवागमन की कोई व्यवस्था नहीं है। बस चलने से परीक्षार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। वे समय पर केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा दे सकेंगे।
मंडल के अध्यक्ष केडीपी राव ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक ली। इसमें कलेक्टर रीना बाबा साहब कंगाले, एसपी अमरेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ संदीपन भास्कर भी उपस्थित थे।
राव ने परीक्षा की तैयारी से संबंधित सभी जानकारियां ली। जो केन्द्र बनाए गए हैं वहां छात्र-छात्राओं के बैठक व्यवस्था, बिजली, पेयजल समेत बुनियादी सुविधाओं के संबंध में बारी-बारी से केन्द्रवार जानकारी ली। साथ ही उन्होंने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को समय से पहले यह व्यवस्था दूरूस्त करने को कहा। नकल प्रकरण रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का भी निर्देश उन्होंने दिया है। उन्होंने माना कि परीक्षा केन्द्र पास-पास बनाना तो संभव नहीं है। ऐसे में बच्चों को परेशानी तो होगी, लेकिन उन्हें यथासंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा अिधकारी डीके कौशिक, डीपीओ रामेश्वर जायसवाल समेत अनेक केन्द्राध्यक्ष उपस्थित थे।
फारेस्ट चौकी में रखा जाएगा गोपनीय सामग्री प्रश्न पत्र
जिलेमें अनेक परीक्षा केन्द्र दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में है। जहां पुलिस थाना चौकी नहीं है, इनमें श्यांग, लेमरू, देवपहरी समेत अन्य केन्द्र है। पहले यहां के केन्द्रों की गोपनीय सामग्री प्रश्न पत्र बालको थाने में रखा जाता है। परीक्षा के दिन इसे लेने आने जाने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इसी तरह जमा कराने के लिए भी इतना ही सफर करना पड़ता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए फारेस्ट चौकी का विकल्प दिया गया है।
बसकी व्यवस्था की जाए
सचिवकेडीपी राव ने कहा कि एेसे क्षेत्रों में भी परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जहां बस की सुविधा नाकाफी है। ऐसे क्षेत्र में परीक्षा समय के दौरान बस चलाई जाए ताकि बच्चे समय पर परीक्षा देने पहुंच सके। इस संबंध में जानकारी तैयार किया जाए। पैसे की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा मंडल पर रहेगी।
संवेदनशील केन्द्रों पर विडियो रिकार्डिंग से रखी जाएगी नजर
पत्रकारोंसे चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष राव ने कहा कि संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा के दौरान पूरी विडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। नकल प्रकरण हर हाल में रोका जाएगा। सामूहिक या गैंग के माध्यम से कराए जाने वाले नकल को सफल होने नहीं दिया जाएगा। संवेदनशील केन्द्रों की सूची तैयार कर ली गई है। किसी तरह की धांधली या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 23 फरवरी से शुरू हो रहे 10वींं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए वे जिले में जाकर व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
छेड़छाड़पर नजर रखे पुलिस
रावने कहा परीक्षा के दौरान आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत भी मिलती रहती हैं। किसी भी परीक्षार्थी छेड़छाड़ का शिकार हो। इसके लिए पुलिस के द्वारा दूरस्त व्यवस्था की जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।
बैठक में शामिल केडीपी राव, कलेक्टर रीना बाबा साहब कंगाले एसपी अमरेश मिश्रा।