सर्व यादव महासभा का स्नेह सम्मेलन आज
कोरबा| सर्वयादव महासभा जिला इकाई का वार्षिक स्नेह सम्मान समारोह 8 फरवरी को सुबह 10 बजे राधाकृष्ण मंदिर परिसर, रजगामार में आयोजित है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्यामलाल कंवर होंगे। अध्यक्षता यादव समाज के प्रांताध्यक्ष रमेश यदु करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के संरक्षक रेशमलाल यादव कमलेश यादव उपस्थित रहेंगे। समाज के महामंत्री सुखीराम यादव ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।