- Hindi News
- मातृ पितृ दिवस पर योग वेदांता समिति का कार्यक्रम आज
मातृ-पितृ दिवस पर योग वेदांता समिति का कार्यक्रम आज
कोरबा| योगवेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस मनाया जाना है। इसकी तैयारी सामूहिक रूप से 8 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे तक ओपन थियेटर घंटाघर में की जाएगी। समिति इस दिवस को कैसे मनाया जाए इसकी जानकारी देगी। समिति के अध्यक्ष लोकचंद तिलवानी ने जिले के सभी स्कूल, कालेज के छात्र-छात्राओं नगरवासियों से शामिल होकर मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने की विधि जानने की अपील की है।