- Hindi News
- नवोदय प्रवेश परीक्षा में 300 से ज्यादा परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 300 से ज्यादा परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
कोरबा| जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित किया गया। जिसमें 300 से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हो जाने पर विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। इसके लिए 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। करतला, कटघोरा, कोरबा पाली ब्लाक में 2-2 और पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में 1 केन्द्र बनाया गया था। स्कूलों के प्राचार्यों को ही केन्द्राध्यक्ष बनाया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने बताया कि सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। किसी भी केन्द्र में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। बालक हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा केन्द्राध्यक्ष आरके तिवारी प्राचार्य ने और बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल कटघोरा केन्द्राध्यक्ष एफ एक्का प्राचार्य है। यहां 415 हिन्दी माध्यम अंग्रेजी से 32 छात्र, 263 छात्रा, 184 छात्र ने परीक्षा दिलाई। सामान्य 13, ओबीसी 147, एससी 62, एसटी 225 परीक्षार्थी थे।
परीक्षा में शामिल बच्चे।