पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छुरी के पास तेज रफ्तार कार की ठोकर से दो वर्षीय मासूम की मौत

छुरी के पास तेज रफ्तार कार की ठोकर से दो वर्षीय मासूम की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| छुरी के पास एक तेज रफ्तार कार की ठोकर से घर के समीप खेल रहे 2 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी के सागर तालाब के पास विजय साहू निवासरत है। शनिवार की दाेपहर लगभग 1 बजे विजय साहू 2 वर्षीय मासूम पुत्र उज्जवल घर के समीप खेल रहा था। झाेराघाट के लिए जा रही एक तेज कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बच्चे को चपेट में ले लिया। ठोकर लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया।