पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कालेज के छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार

पीजी कालेज के छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| कालेजकी परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ने लगा है। बुधवार को पीजी कालेज में छात्र संघ प्रतिनिधियों के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कक्षाओं का बहिष्कार किया। समर्थन में स्नातकोत्तर की कुछ कक्षाओं को छोड़कर स्नातक की क्लासें नहीं लगी।

पूरक मुख्य परीक्षा शुल्क में चार गुना वृद्धि बिलासपुर युनिवर्सिटी ने करते हुए उसे लागू भी कर दिया है। एक साथ की गई भारी वृद्धि का असर सीधे छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। जिसके विरोध स्वरूप बुधवार को पीजी कालेज में छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी के इस निर्णय के प्रति नाराजगी जाहिर की। प्रथम पाली में लगने वाली कक्षाएं यथावत लगीं, दूसरी पाली में अध्ययन करने पहुंचे छात्रों ने क्लास रूम से बिना पढ़े वापस लौट गए। छात्र संघ के अध्यक्ष रवि कुमार सोनी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। परीक्षा शुल्क बढ़ोत्तरी की जानकारी कक्षाओं में जा-जाकर छात्रों को देते हुए उनसे समर्थन मांगते हुए प्रदर्शन में शामिल होने अपील एकता पैनल के छात्र कर रहे थे। इसका उन्हें फायदा भी मिला। स्नातकोत्तर की कुछ क्लासों को छोड़ शेष क्लासों के छात्र-छात्राओं ने विरोध को जायज मानते हुए समर्थन मेंे आगे आए। क्लास से बाहर आए छात्र-छात्राओं को मुख्य द्वार के सामने छात्र संघ प्रतिनिधियों ने संबोेधित किया। जब तक यूनिवर्सिटी बढ़े हुए शुल्क की वापसी का निर्णय नहीं लेता है तब तक आंदोलन करते रहने की बात कही। आंदोलन का नेतृत्व करने वालों में रवि सोनी के अलावा अिभषेक ठाकुर, नितिन चौरसिया, विपीन चौरसिया, हेमराज खूंटे, प्रीति पटेल, गरिमा साहू, दीपक वर्मा, प्रदीप, सनत शामिल थे। पूरक परीक्षा का फार्म जमा करने पहुंचे छात्र -छात्राओं को काफी परेशान होना पड़ा। एक तरफ छात्र प्रतिनिधि परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर विरोध कर रहे थे। दूसरी ओर परीक्षा में शामिल होने फार्म की औपचारिकता पूरी करने के बाद जमा करने पहुंचे छात्रों को इधर-उधर भटकते देखा गया।

छात्र-छात्राओं को संबोिधत करते छात्र संघ के पदाधिकारी

कितनी बढ़ी परीक्षा फीस

मुख्यपरीक्षा

पहले अब

350 1150 (सामान्य विषय)

450 1450 (प्रेक्टिकल विषय)

पूरक परीक्षा

150 615 (सामान्य विषय)

350 805 (प्रेक्टिकल विषय)

नोट: इसके बाद भी फार्म शुल्क 100 रुपए देय है।