पहाड़ी पर युवक का शव मिला
पहाड़ी पर युवक का शव मिला
कोरबा |मंगलवार कीशाम घर से झाड़फूक कराने निकले युवक का शव बुधवार की सुबह धनरास के पास मिला। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। कटघोरा थाना अंतर्गत चारपारा लोतलोता निवासी विष्णु यादव (30) पिता छतराम यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ्य था। मंगलवार की शाम 6 बजे वह एक बैगा के पास झाड़फूक कराने पुरैनाखार जाने निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। सुबह उसकी खोजबीन की जा रही थी इसी दौरान परिजनों को उसके मौत की खबर मिली। उसका शव धनरास स्थित मानमती पहाड़ी के झाड़ियों में मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। मृतक विष्णु यादव विवाहित था। उसकी एक संतान है।