मोबाइल चुराने वाला पकड़ाया
कोरबा | एकविद्युत कर्मी के मकान से मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दर्री थाना अंतर्गत यमुना विहार कालोनी निवासी विद्युत कर्मी नरसिंह नारायण मिश्रा के मकान से करीब 2 माह पहले 9 हजार कीमत की मोबाइल चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही थी। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही थी।
सेल से मिले मोबाइल के लोकेशन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस मोबाइल चोर तक पहुंच गई। मोबाइल आयोध्यापुरी निवासी विक्रम सिंह क्षत्री (20) पिता बहादुर सिंह ने चोरी किया था। मोबाइल जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
--------------------