ब्लाॅक स्तरीय मैराथन दौड़ अाज
कोरबा | खेलएवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ब्लाॅक स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 25 सितंबर को सुबह 7 बजे से कोरकोमा से झगरहा रोड के बीच होगा। प्रतियोगिता में 15 से 35 वर्ष तक के महिला एवं पुरूष धावक भाग ले सकते हैं। पुरूष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर महिला वर्ग के लिए 5 किलोमीटर की दूरी निर्धारित है। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। बीईओ ने धावकों को भाग लेने आग्रह किया है।