शिक्षाकर्मियों ने 12 सूत्रीय पत्र सौंपा
पखांजुर | शालेय शिक्षक पंचायत नगर निगम संघ कोयलीबेड़ा के पदाधिकारियों ने बीईओ की ओर से आयोजित समस्या निवारण शिविर में 12 सूत्रीय एजेंडा सौंपा। अध्यक्ष गणेश दास ने बताया कि सभी संवर्ग शिक्षकों को हर महीने की 5 तारीख के पहले वेतन, सीपीएफ कटौती और पहले काटी गई राशि का हिसाब, सेवा पुस्तिका का समय-समय पर संधारण करना आदि की मांग की गई है।