कालेज में प्रायोगिक परीक्षा 14 से
कुरूद | संतगुरू घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद में कला संकाय, भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा 14 फरवरी से होगी। बीए भाग दो, तीन का 14 फरवरी, बीए भाग एक की प्रायोगिक परीक्षा 16 फरवरी को होगी। परीक्षार्थी अपने प्रायोगिक फाईल, कम्पास बाक्स के साथ सुबह 8 बजे उपस्थित हाेने कहा गया है।