पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी दिवस मना

हिन्दी दिवस मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दी दिवस मना

कुरूद| गैलेक्सीसीनियर सेकण्डरी स्कूल कुरुद द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य एम के साहू के मुख्य आतिथ्य, बी आर खरे की अध्यक्षता एवं एस के साहू, एल के साहू, एस गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री साहू ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। यह हमारे सम्प्रेषण की भाषा है जिससे हम अपने भावों विचारों एवं संवेदनाओं को अभिव्यक्त करते हंै। बी आर खरे ने कहा कि हम भारतीयों की पहचान हिन्दी भाषा से है अत: इसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। एस के साहू ने कहा कि मनुष्य की सर्जनात्मक अभिव्यक्त में सबसे अधिक समर्थ और अक्षर भाषा ही होती है। परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महेश, श्रवण कुमार, वामन निर्मलकर, मनोज साहू, सुरेन्द्र कंवर, राजेश निर्मलकर, टिकेश बांसकर,शशि गोस्वामी, सती पवार, तरुणा, प्रेमलता साहू,जयनारायण, हेमन्त, गोवर्धन कंवर समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।