पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकनृत्य में स्कूली छात्राओं ने बांधा समां

लोकनृत्य में स्कूली छात्राओं ने बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूद अंतरशालेय लोकनृत्य स्पर्धा में प्रस्तुति देती छात्राएं।

भास्कर न्यूज |कुरुद

जिलास्तरीय अंतरशालेय लोकनृत्य तात्कालिक भाषण स्पर्धा का आयोजन शासकीय बालक उमावि में शुक्रवार को किया गया। क्रीड़ा अधिकारी सुधा कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में केसीपीएस स्कूल, बालक स्कूल, कन्या स्कूल, गैलेक्सी स्कूल, सन राईज स्कूल, शासकीय माध्य. स्कूल संजय नगर, सेंट मेरी स्कूल के बच्चंों ने प्रस्तुति दी।

तात्कालिक भाषण में महिला सशक्तीकरण, ऊर्जा संरक्षण एवं उपयोगिता, जल संरक्षण एवं संकट अन्य विषयों पर बच्चों ने भाषण दिए। लोकनृत्य में देश की संस्कृति, परंपरा की छटा बिखरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीईओ वेदनाथ चंद्राकर थे। अध्यक्षता सीएल विश्वकर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डीपी देवांगन थे।

लोकनृत्य में प्रथम शासकीय कन्या उमावि कुरुद, द्वितीय गैलेक्सी स्कूल कुरुद एवं तृतीय कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद रहे। इसी प्रकार तात्कालिक भाषण माध्यमिक स्तर में प्रथम कोमल साहू कन्या स्कूल, चैतन्य कुमार बालक स्कूल, तृतीय आयुषी फूलमाली सेंटमेरी स्कूल, हाईस्कूल स्तर में प्रथम योगेश्वर सिन्हा बालक स्कूल, द्वितीय गोविंद प्रसाद यादव बालक स्कूल, तृतीय सौरभी साहू केसीपीएस स्कूल रही। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।