पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ का चुनाव 14 को

शिक्षक संघ का चुनाव 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़शिक्षक संघ जिला शाखा की बैठक के अनुसार विकासखंड शाखा मगरलोड, कुरुद एवं तहसील शाखा का निर्वाचन का निर्णय लेते हुए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है।

इसके तहत विकासखंड एवं तहसील इकाई के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रचार सचिव के एक एक पद कार्यकारिणी के 5 सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है। कुरुद के लिए निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा प्रपा.दुगली, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र दादर प्रपा. कुरुद है। मगरलोड विकासखंड के लिए निर्वाचन अधिकारी वेदनाथ चंद्राकर एबीईओ कुरुद, सहायक निर्वाचन अधिकारी के डी मानिकपुरी शिक्षक की नियुक्ति की गई है। कुरुद विकासखंड एवं तहसील इकाई का निर्वाचन 14 दिसम्बर 2014 को क.उमा.कुरुद में 11 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा उसी दिन कर दिया जाएगा। कुरुद, मगरलोड मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

नामांकन पत्र प्राप्त करने एवं भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर तक और नामांकन की जांच 11 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे तक, नाम वापसी एवं प्रत्याशी की घोषणा 12 दिसम्बर को 8 बजे तक की जाएगी। इस निर्वाचन में कुरुद एवं मगरलोड के ऐसे शिक्षक मतदाता या प्रत्याशी बन सकते हंै जिन्होंने 6 माह पूर्व छ.ग. शिक्षा संघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। यह जानकारी विकासखंड अध्यक्ष योगेंद्र चंद्राकर ने दी है।