पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायन कुरुद ने जीता फायनल

लायन कुरुद ने जीता फायनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूद| न्यूजागृति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता खेल मेला मैदान में हुई, जिसका फायनल मैच गंगरेल एवं लायन कुरुद के मध्य खेला गया। लायन कुरुद द्वारा टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया। टीम ने 10 ओवरों में 114 रन बनाए लेकिन गंगरेल की टीम खराब बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 रनों में सिमट गई। इस प्रकार इस मैच में 70 रन बनाकर मेन ऑफ मैच विरेंद्र देवांगन ने प्राप्त कर कुरुद प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैन ऑफ सीरिज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पूनम चंद्राकर, श्रेष्ठ गैंदबाज मलय चंद्राकर, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मंगल विकेट कीपर का लेखराम चुने गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भानू चंद्राकर थे।