संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के हुमन चंद्रकार अध्यक्ष
कुरूद। संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केदार जैन की उपस्थिति में संघ की कुरुद शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक राजेंद्र चंद्राकर, मार्गदर्शक केके बैस, संतराम साहू, देवेन्द्र दादर, अध्यक्ष हुमन चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष मनीषदेव वर्मा, सचिव हुलेश चंद्राकर, कोषाध्यक्ष लिलेश्वर ग्वाल तथा कार्यकारिणी सदस्यों में पारस यादव, मनोज देवांगन, ललित साहू, द्वारिका चंद्राकर, अनिता शर्मा, संध्या बैस, नरगिस परवीन, कमला ठाकुर आदि शामिल हैं।