पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सांसद कश्यप की प्रतिमा का अनावरण

पूर्व सांसद कश्यप की प्रतिमा का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुरी | स्थानीयबाजार चौक में स्व बली राम कश्यप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सांसद विक्रम उसेंडी ने एक समारोह में करते कहा बलिराम जी बस्तर के युग पुरूष थे। बस्तर विकास के लिए उन्होने सारा जीवन न्योछावर कर दिया। लखनपुरी पिपरौद ग्राम को वे काफी सममान देते थे। पिपरौद में आयोजित मानस गान सम्मेलन में कई बार चुके हैं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मनोज सिंह मंडावी भी उपस्थित थे उन्होने बलिराम कश्यप के जीवन संस्मरण सुनाते कहा वे बस्तर के शेर थे जिनकी दहाड़ मध्यप्रदेश छत्तीसगढ के कोने कोने में गूंजती थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में तुलसी मानस प्रतिष्ठान अध्यक्ष मोहन मंडावी, जनपद सदस्य राकेश ठाकुर, सरपंच चंपा वट्टी, सरपंच पिपरौद सविता पोया, सरपंच कानापोंड भागवत ठाकुर, सरपंच तेलगरा देवंतीन तारम, सरपंच तारसगांव नारायण शोरी, सरपंच उडकुडा बिरेन्द्र तारम, सरपंच खैरखेंडा नोहर जुर्री, सरपंच चिनौरी गीता मंडावी उपस्थित थे।

लखनपुरी. बलीरामकश्यप की प्रतिमा का किया गया अनावरण।