क्रिकेट आज से
लखनपुरी . कोटतराक्षेत्र के ग्राम गांडागौरी में ज्योति क्रिकेट क्लब द्वारा शीतला मंदिर के सामने मैदान में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रथम पुरस्कार 4000, द्वितीय पुरस्कार 2001 रू प्रदान किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष घनश्याम सेवता, उपाध्यक्ष छबिलाल सिन्हा, सचिव बीरेश टेकाम, सहसचिव शिशुपाल हिड़को, कोषाध्यक्ष प्रीतम मंडावी, संचालक रामेश्वर शोरी, कप्तान गोलू मंडावी, उप कप्तान किशोर नेताम जुटे हुए हैं।