पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांडागौरी में क्रिकेट आज से

गांडागौरी में क्रिकेट आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुरी. नवरात्रपर्व के अवसर पर कोटतरा क्षेत्र के ग्राम गांडागौरी में ज्योति क्रिकेट क्लब द्वारा स्थानीय शीतला मंदिर मैदान में पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 4000, द्वितीय 2001 रू कप के अलावा प्रत्येक मैच में विभिन्न पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष घनश्याम सेवता, उपाध्यक्ष छबिलाल सिन्हा, सचिव बीरेश टेकाम, सहसचिव शिशुपाल हिड़को, कोषाध्यक्ष प्रीतम मंडावी, संचालक रामेश्वर शोरी, कप्तान गोलू मंडावी, उपकप्तान किशोर नेताम को चुना गया है।