- Hindi News
- समारोह में किसानों, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा
समारोह में किसानों, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा
लखनपुरी | जिलासहकारी केन्द्रीय बैंक की नई शाखा का शुभारंभ आज से स्थानीय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के भवन में होने जा रहा है। शाखा शुरू होने की सूचना बैंक प्रबंधन द्वारा अंचल के किसी भी किसान या व्यापारियों को आमंत्रण देना तो दूर सूचना तक नहीं दी गई है। सहकारी बैंक मूलत: किसानों का बैंक है और अंचल के किसी भी किसान को शुभारंभ अवसर बुलाया जाना तक मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। क्षेत्रीय किसान कल्याण समिति अध्यक्ष एकांत दुबे ने कहा यह बैंक किसान व्यापारी कर्मचारी सभी का है। लंबी मांग के बाद बैंक खुल रहा है। इस अवसर पर संघर्ष करने वालों को कम से कम आमंत्रित तो करना ही चाहिए। भाजपा किसान नेता धनंजय साहू ने इस संबंध में जब बैंक प्रबंधन से चर्चा की तो जवाब मिला जिले में धारा 144 तथा आचार संहिता लागू है इसलिए समारोह आयोजित नहीं किया जा सकता। उक्त अधिकारी को शायद यह नहीं मालूम की लखनपुरी ग्राम पंचायत है और वर्तमान में आचार संहिता केवल नगरीय निकाय क्षेत्रों में लागू है ग्राम पंचायतों में नहीं।