पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंडशिप डे के दिन सुनंे कृष्ण सुदामा प्रसंग

फ्रेंडशिप डे के दिन सुनंे कृष्ण-सुदामा प्रसंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांभागवत कथा सुनाते खैरागढ़ी की कथा वाचक अंजू शर्मा ने कहा कि सच्ची मित्रता की भावना देखनी हो तो कृष्ण-सुदामा के चरित्र को देखें। ये मित्रता हमें समरसता का संदेश देती है। आजकल बच्चे फ्रेंडशिप डे मनाते हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंडशिप डे के दिन बच्चों को कृष्ण सुदामा का प्रसंग सुनना तथा सुनाना चाहिए। इससे समझ आता है कि मित्रता कैसे करनी है इनसे सीखनी चाहिए।

ग्राम भानपुरी में चल रहे भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीला के मनोरंजक कथा प्रसंग के से पूरा गांव झूम उठा। कथा के दौरान कालिया दमन, माखन चोरी, गोपियों को ज्ञान देने भगवान कृष्ण द्वारा कपड़ों का चीरहरण करना, पर्यावरण की रक्षा करने गोवर्धन पूजा, रूक्मणी विवाह, सत्यभामा विवाह 16108 कन्या से विवाह की कथा सुदामा चरित्र की कथा माहरा खैरागढ की कथा वाचक अंजू शर्मा ने सुनाई। कथा सुनाते उन्होंने कहा कि भागवत कथा से भगवत प्राप्ति होती है। बाल लीला बताते कहा कि कृष्ण नटखट थे। गोकुल में उनका बालपन बीता पूरा गांव उनका दीवाना था। उन्होंने गोवर्धन की पूजा करने का उद्देश्य बताते कहा कि भगवान कृष्ण ने पर्यावरण की रक्षा करने गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी।

रूक्मणी विवाह सत्यभामा विवाह के दौरान पूरे मंच में उपस्थित लोग कोई बाराती बने तो कोई घराती और छत्तीसगढी विवाह गीतों से पूरा मंच सराबोर हो गया। शादी के अवसर पर मंडप में श्रीकृष्ण राधा रानी के वेष धारण किए बालक बालिकाओं को लोगों ने खूब नचाया आनंद लिया। शादी के सभी रस्मों को गीतों एवं नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कथा 14 फरवरी तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा के साथ विदाई होगी।

कथा-प्रवचन