नाट्य कला 25 से
लखनपुरी | स्थानीयवैष्णवी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नाट्य कला स्पर्धा का आयोजन मंदिर समिति की तरफ से होने जा रहा है। प्रतिदिन एक मंडली का कार्यक्रम अलग अलग विषयों में धार्मिक ग्रंथानुसार होगा। नवरात्र पर्व मनाने समिति का गठन किया गया है जिसमें सरंक्षक निर्मल मेश्राम, बलेदेव साहू, अध्यक्ष अरूण साहू, उपाध्यक्ष जीवराखन साहू, रूपसिंग मंडावी, गोविन्द पटेल, सचिव सुरेश यादव, सह सचिव भुपेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, उपकोषाध्यक्ष कन्हैया जैन, जहल जैन, सांस्कृतिक प्रभारी धनंजय साहू चुने गए हैं।