धान पर कीटनाशक भी हो रहे बेअसर
अंचलके ग्रामों में लगातार बारिश के बाद धान की फसलों में कीट प्रकोप नजर आने लगे है। ग्राम गोटीटोला के किसान छेदू राम साहू ने बताया कि धान की फसल में कीट लगा है जिसमें में वे दवाई डलवा रहे हैं। शाहवाड़ा के किसान कुबेर ठाकुर ने बताया कि उनके यहां भी फसल में भी कीट प्रकोप है। महंगी दवा भी बेअसर साबित हो रही है।
कानापोड़ के किसान एकान्त दुबे ने बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से उनके खेत में लगी धान की फसल में भी कीट प्रकोप है। ग्राम खरता के किसान गणेश नेताम ने बताया कि फसल में लगी कीट दवाओं से भी बेअसर हो रही है। दवाओं की कीमतें भी काफी अधिक है। पिपरौद निवासी समारू साहू ने बताया कि धान फसल में अभी से कीट प्रकोप हो गया है। बाजार में मिलने वाली दवाइयां के नकली होने का अंदेशा बताते कहा कि रोज दवाई डालने के बाद भी कीड़े समाप्त नहीं हो रहे हैं।
लखनपुरी. किसानपरेशान, किसी तरह कीटनाशक से उसे बचाने की कोशिश में।