- Hindi News
- एनसीसी कैडेट को किया राज्यपाल ने सम्मानित
एनसीसी कैडेट को किया राज्यपाल ने सम्मानित
लखनपुरी | रघुराजसिंह देव विद्यालय के छात्र दुष्यंत कुमाकर को राज्यपाल बलराम दास टंडन ने सम्मानित किया है। एनसीसी कैडेट दुष्यंत ने पश्चिम बंगाल में 50 मीटर जर्मन रायफल शूटिंग कैंप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। इसी विद्यालय के नारायण शर्मा ने थल सैनिक टीएससी दिल्ली कैम्प में भाग लेकर प्रतिनिधित्व किया।
इनकी उपलब्धि पर प्राचार्य बीएस दीवान, महाविद्याालय चारामा प्राचार्य सी पटेल, नासीर खान, मेजर केके दुबे, डा सरिता उयके, डा आयशा कुरैशी, सलविन्दर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।