गोयल धर्मशाला में युवा संसद 11 को
गोयल धर्मशाला में युवा संसद 11 को
जगदलपुर|शहरके गोयल धर्मशाला में गुरुवार की सुबह 9 बजे से युवा संसद लगेगी। जहां संभाग भर के पांच शालाओं के विद्यार्थी सांसदों की तरह सवाल-जवाब करते हुए और कानून बनाते हुए नजर आएंगे। कमिश्नर आरपी जैन ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के विकास और संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए सभी संभागों में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा संसद मंे हिस्सा लेने के लिए संभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुरी, शासकीय सिंघेरीतराई हाईस्कूल नारायणपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी का चयन किया गया है। संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर होने वाली युवा संसद प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।