पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरौद में चार साल पहले लगाया था नल कनेक्शन, अब तक नहीं पहुंचा पानी

अरौद में चार साल पहले लगाया था नल कनेक्शन, अब तक नहीं पहुंचा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनपुरी | ग्राम अरौद में नल जल योजना के तहत साल 2011-12 में घरों में नल के कनेक्शन लगाए गए थे। चार साल घर में कनेक्शन तो है लेकिन पानी अबतक नहीं पहुंचा है। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

ग्राम अरौद में चार साल पहले ताम-झाम के नल जल योजना शुरू हुई थी। गांव की गलियों में पाइप लाईन बिछाकर लोगों के घरों तक पीने का पानी लाखों रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन अब तक इसका लाभ लोगों को मिलना शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते ग्रामीण गुस्से में है। योजना के तहत गांव में पाइप लाईन बिछाकर, जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर चबूतरा बनाकर टोटी लगाई गई थी। योजना का काम किस ठेकेदार ने किया निर्माण एजेंसी कौन है, लागत कितनी है, इसकी जानकारी देने वाला सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। फलस्वरूप चार साल बाद भी लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिल पा रहा है। निर्माण कार्य पूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुआ था। वर्तमान सरपंच के पास इस योजना के बारे में कोई जवाब नहीं है।

लखनपुरी. लगाया गया नल कनेक्शन।

खबरें और भी हैं...