मितानिनों का सम्मान
मगरलोड| ग्राममेघा में आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि संध्या साहू ने कहा कि जच्चा एवं बच्चा स्वस्थ्य रहे इसके लिए मितानिनें पूरी सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। महिलाओं में जागरुकता भी ला रही हंै। कार्यक्रम की अध्यक्षता जानकी साहू ने की। विशेष अतिथि नीरामणी साहू, अनिता साहू थीं। इस मौके पर महेश्वरी पटेल, लक्ष्मी साहू, चिरंजीव साहू, टिकेश्वरी, उत्तरा साहू, प्रभा, सतरुपा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।