सांकरा में डीजे डांस
मगरलोड| दशहरापर्व पर ग्राम सांकरा में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर को रखा गया है। सामूहिक डांस में प्रथम पुरस्कार 3000 रू, द्वितीय 2500 रू, तृतीय 2000 रू, चतुर्थ 1500 रू, पंचम 1000 रू रखा गया है। एकल डांस में प्रथम 1500 रू, द्वितीय 1000 रू, तृतीय 700 रू, चतुर्थ 500 रू, पंचम 300 रू है। अनुशासन ,वेशभूषा और बेस्ट डांस मेें भी पुरस्कार रख गया है। उक्त जानकारी आयोजक समिति अध्यक्ष भूषण साहू ने दी है।