वार्षिकोत्सव में दी िवदाई
गैलेक्सी विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृपाराम साहू अध्यक्ष नपं, अध्यक्षता देवधर सिन्हा, विशिष्ट अतिथि नीरादेवी साहू, केशव साहू, रोहित साहू थे। मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा विद्यालय के माध्यम से सामने आती है। इस मौके पर विद्यार्थियो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राकेश निषाद, श्यामलाल, लीलाधर जगनायक, त्रिलोचन साहू, टेकराम साहू, शांतनु साहू, आदि उपस्थित थे।
मगरलोड. स्कूल की छात्राएं मंच में प्रस्तुति देती हुई।