महिला उत्थान पर कार्यशाला
महिला उत्थान पर कार्यशाला
मगरलोड। कन्यामाध्यमिक शाला एवं कन्या उमावि मगरलोड में बालिका शिक्षा एवं महिला उत्थान विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम में कोचिंग कक्षा, ट्यूशन का समय, ट्यूशन से विद्यार्थियों एवं पालकों की सहभागिता, पालको में अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागृत, जीवन कौशल, बालक बालिका में भेदभाव तथा छात्रों में नये संस्कार पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर योगेश्वर प्रसाद दुबे , मंशाराम साहू अन्य महिला पुरूष उपस्थित थे।