पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांचक मैच में सोनेवारा जीती

रोमांचक मैच में सोनेवारा जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड. सोनेवारा की टीम ने भोथा के टीम को हराया।

स्पर्धा मंें खिलाडि़यों ने दिखाया दम, आज होगा फायनल।

भास्करन्यूज .मगरलोड

मगरलोडमें आयोजित दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा के आयोजन में प्रथम दिन शनिवार को सोनेवारा और भाेथा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जिसमें सोनेवारा की टीम विजयी रहा। 14 सितंबर को मैंच का फायनल मुकाबला होगा। जिसमें विभिन्न टीमें अपनी दमखम दिखाएंगे।

नव सृजन युवा विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस स्पर्धा का शुभारंभ माधवसिंह ठाकुर के मुख्य अातिथ्य में हुआ। उन्हाेंने संबोधन में कहा कि कबड्डी खेल को राष्ट्रीय खेल की मान्यता मिलने से खिलाडि़यों में खुशी की लहर हैं। खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए। उदबोध्दन के बाद कबड्डी का रोमांचक खेल शुरू हुआ। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित करने में कोई कसर नही छोड़ी। प्रथम दिन सेमीफायनल में सोनेवारा भोथा के बीच मैंच खेला गया। जिसमें सोनेवारा ने भोथा को पटकनी देते हुए विजय का सेहरा अपने उपर बांध लिया। रविवार को कबड्डी मैंच का फायनल मुकाबला होगा। जिसमें अंचल के धुरंधर टीमें भाग लेंगे। कार्यक्रम में संध्या साहू, किरण साहू, रोहित , रिखीराम साहू, राम स्वरूप् साहू, सुरेश साहू, योगेश्वर, हीरूराम साहू, ठाकुरराम, हरिनारायण आिद उपस्थित थे।