पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत

सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरूदके संजय नगर चौक में गुरूवार को मेटाडोर ने दुपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक सवार दो सगी बहनों की माैके पर ही मौत हो गई,जबकि दुपहिया चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना गुरूवार सुबह साढे दस बजे की है। राजनांदगांव निवासी मनोज निषाद अपनी प|ी शालिनी निषाद (23) अपनी साली प्रमिला (19) पिता दशरथ निषाद चर्रा को मोटर सायकल में बिठाकर मौसी के घर मगरलोड जाने के लिए निकले थे। कुरूद के बस स्टैंड के पास संजय नगर मेें पीछे से रही मेटाडाेर क्रमांक सीजी 04 जेसी 3169 ने बाईक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों सगी बहनें वाहन के पहिए के नीचे गई और सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मनोज वाहन की ठोकर से दूर जा गिरा, जिसे संजीवनी वाहन की मदद से उपचार के लिए कुरूद के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। उसे भी चोटे आई। मनोज की बच्ची जननी बाल-बाल बची।

मेटोडोर की ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि दुपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। हादसे के बाद घटनास्थल में लोगों की भीड़ लग गई थी। मेटाडोर चालक डुमेश साहू रनचिरई को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।