अमलीभाठा चैम्पियन
मगरलोड| ग्रामपंचायत हसदा के आश्रित ग्राम अमलीभाठा में दो दिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन किया गया। शुभारंभ श्याम साहू के मुख्य आतिथ्य, शिवशंकर यादव अध्यक्षता राजेश साहू, धनजंय ध्रुव, कमलेश पाल, रजनुराम ध्रुव के विशेष आतिथ्य में हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण शिवशंकर यादव ने किया। स्पर्धा में हसदा, परेवाडीह, दमकाडीह, अमलीभाठा, खिसोरा, नवागांव, डुमरपाली, धौराभाठा, बरभाठा, मुहरेंगा में संचालित 22 प्राथमिक 5 माध्यमिक शाला के बच्चों ने भाग लिया। माध्यमिक शाला में डुमरपाली प्राथमिक विभाग में अमलीभाठा चैम्पियन रहे। इस अवसर केएस ध्रुव, आनंद कोसरिया, युवराज देवदाव, तिलकराम पटेल, गोविंद राम ध्रुव, जुगलकिशोर नागर्ची, चैनसिंह, खेमलाल पाल आदि उपस्थित थे।