किसानों को छल जा रहा
मगरलोड| प्रदेशसरकार समर्थन मूल्य की दोहरी नीति बनाकर किसानों से छल कर रही है। डोमन साहू ने कहा कि किसानों का एक-एक दाना खरीदने का वादा कर प्रति एकड़ 15 क्विटंल धान खरीदने की घोषणा की गई है। उसके बाद भी अानावारी रिपोर्ट का बहाना बनाकर किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहीं 12 क्विंटल तो कहीं 13 क्विंटल की खरीदी की जा रही। इसके कारण किसानों में आक्रोश है। ग्राम खैरझिटी, अरौद, गिरौद, सौंगा के किसानों ने बताया कि अलग-अलग मात्रा में खरीदी से किसानों में मायूसी है। एक सामान खरीदी करने की मांग किसानों ने शासन से की है।