पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुगतान के लिए इंतजार

भुगतान के लिए इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड| खरीफफसल का समर्थन मूल्य में खरीदी नीति के बाद अब किसानों काे बेचे हुए धान के भुगतान के लिए बैकों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके चलते किसानों में आक्रोश है। भुगतान के लिए सरल व्यवस्था करने की मांग किसानों ने की है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा मगरलोड में सात सहकारी समिति के लगभग ग्यारह उपार्जन केन्द्र के किसान राशि के भुगतान के लिए पहुंचते हैं, लेकिन यहां देर-शाम तक भुगतान हो पाता है। गुरूवार को भुगतान के लिए बैंक पहुंचे किसान नरेन्द्र साहू, खम्हन राम, रूपूराम साहू, शिवकुमार बाबुराम साहू, रिखीराम साहू, लोकनाथ ने बताया कि भुगतान दोपहर बाद ही किया जाता है, जबकि बैंक में दूर दराज के लोग पहुंचते हैं। इसकी वजह से घर लौटने तक रात हो जाती है। रात में बड़ी राशि लेकर चलने में किसानों में दिक्कत होती है।

मगरलोड. धान बेचने के बाद भुगतान के लिए किसान कर रहे इंतजार।