शिक्षकों की कमी को ले सौंपा ज्ञापन
शिक्षकों की कमी को ले सौंपा ज्ञापन
मगरलोड|शासकीय उमाविकरेली बड़ी में व्याख्याता शिक्षकों की कमी हमेशा से ही रही है। विद्यालय में अंग्रेजी विज्ञान विषयों के शिक्षक नही है। विद्यालय में 340 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
शाला प्रबंधक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन लाल साहू ने बताया कि शिक्षकों की मांग को लेकर बीईओ, डीईओ, जिला पंचायत एवं कलेक्टर को पिछले दिनों ज्ञापन सौपा गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। पालक महेंद्र साहू, देवकुमार साहू, प्रदुम साहू, श्यामलाल ध्रुव, घासूराम साहू ने अतिशीघ्र शिक्षकों की पदस्थापना की मांग की है।