गिरौद में रामधुनी स्पर्धा का समापन
मगरलोड| ग्रामगिरौद में आयोजित त्रि-दिवसीय रामधुनी स्पर्धा का समापन केबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर के मुख्य अाितथ्य में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव की विकास की पहचान बुनियादी सुविधाओ की उपलब्धता से होती है। प्रदेश सरकार की सोच के अनुरूप विकास के लिए मांग को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। अध्यक्षता संध्या साहू ने की। विशेष अतिथि कृष्णा निषाद थे। कार्यक्रम में दयाबती साहू, जीवन कश्यप, थानूराम निषाद, राम भगत साहू, नरेश सिन्हा, नरेश अग्रवाल, भवानी यादव, दिलीप सिन्हा सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।