शिक्षाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
मगरलोड| छत्तीसगढ़शिक्षाकर्मी संघ के प्रांतीय आह्वान पर ब्लाक शाखा मगरलोड द्वारा आचार संहिता के चलते विकासखंड मुख्यालय के स्थान पर गौरव ग्राम मेघा में एक दिवसीय धरना देकर प्रदेश सरकार के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। आंदाेलन के चलतेे विकासखंड के स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह ठप्प रही। शिक्षाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर घरना स्थल पर नारे बाजी भी की। इस अवसर पर जयंत साहू, चित्रसेन देवांगन, नरेन्द्र सिन्हा, जागेश्वर निशाद, कौशल रात्रे, गणेन्द्र कुमार, गंगासागर, धीरज देवांगन, टुमेश्वर साहू सहित विकासखंड के विभिन्न शालाओं से आए शिक्षाकर्मी उपस्थित थे।