पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मगरलोड में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा संपन्न, 36 स्कूल हुए शामिल

मगरलोड में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा संपन्न, 36 स्कूल हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरखेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए, क्योंकि खेल जीवन में हमें अनुशासन के साथ साथ आगे बढ़ने का हौसला प्रदान करता है। खेल के सदैव दो पक्ष होते हैं जीत और हार। खेल में जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, वहीं हार से कमजोरियां उजागर होती हंै, जिसे सुधार कर बाजी जीती जा सकती है।

उक्त बातंे प्राचार्य एनआर साहू ने शाला परिसर में आयोजित त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा स्पर्धा के समापन के मुख्य अतिथि के रूप में कही। अध्यक्षता एबीईओ केएस ध्रुव ने की, जबकि विशेष अतिथि के रुप में सीएल साहू, नेमीचंद हिरवानी मौजूद थे। स्पर्धा में मगरलोड संकुल के 23 माध्यमिक, 13 प्राथमिक शाला के सैकडों बच्चोंने व्यक्तिगत सामूहिक खेल के साथ व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माध्यमिक विभाग बालक वर्ग खो खो में शुक्लाभाठा सोनपैरी, कबड्डी में मगरलोड बेलरदोना तथा बालिका वर्ग में खो खो में शुक्लाभाठा कस्तुरबा मगरलोड कबड्डी में मगरलोड परसवानी तथा प्राथमिक शाला बालक वर्ग में कबड्डी सोनपैरी परसवानी, खो खो शुक्लाभाठा बोड़रा बालिका वर्ग कबड्डी में मगरलोड बकोरी, खो खो शुक्लाभाठा बोड़रा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राथमिक विभाग में समूह नृत्य प्रहसन में लुगे बकोरी, एकल नृत्य में बकोरी लुगे व्यायाम बालक वर्ग में लुगे मगरलोड बालिका वर्ग में बकोरी भैंसमुंडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम माध्यमिक विभाग में एकल नृत्य समूह नृत्य में लुगे कस्तुरबा मगरलोड, प्रहसन में लुगे परसवानी व्यायाम बालक वर्ग में लुगे मगरलोड तथा व्यायाम बालिका वर्ग में कस्तुरबा मगरलोड कन्या शाला मगरलोड क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक एवं व्यक्तिगत खेलों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर के आर महेन्द्र, केवल साहू, कोमलसिंह साहू, लालजी साहू आिद उपस्थित थे।