पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे को आंगनबाड़ी में छोड़ा मां ने जहर पीकर दी जान

बेटे को आंगनबाड़ी में छोड़ा मां ने जहर पीकर दी जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 वर्षीय पुत्र को आंगनबाड़ी भेज मां ने जहर पीकर जान दे दी। महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौके के कई कारण सामने आए हैं। इधर मायके पक्ष वालों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।मगरलोड पुलिस ने बताया कि महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में महिला ने अपने पति इंगित करते हुए जुआ व शराब की लत छोड़ने की शिकायत कही है। महिला ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात स्वीकारी है।

ग्राम नवागांव खिसोरा निवासी आरती साहू (23) पति कौशल साहू ने सोमवार को अपने घर में कीटनाशक पीकर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सभी सदस्य बाहर गए थे। परिवार वाले जब घर पहुंचे तो जानकारी हुई। तत्काल उपचार के लिए उसे गांव के डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

आत्महत्या का उल्लेख
आरती ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात स्वीकारी है। साथ ही पति से जुआ, शराब छोड़ने का उल्लेख भी किया है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच कर रहे है। एसडी बघेल, टीआई मगरलोड

मामा ने की जांच की मांग
इधर मायके पक्ष से मृतका के मामा मूलचंद साहू ने आरती की माैत को संदिग्ध बताते हुए सूक्ष्म व निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस को सौंपे ज्ञापन में मूलचंद ने कहा है कि घटना वाले दिन मृतका का उनके पास फोन आया था और घर में बैठक रखने की बात बताई थी। दोपहर 12 बजे आरती के पति कौशल साहू ने मोबाइल से मौत की सूचना दी।

खबरें और भी हैं...