कुंडेल में समतलीकरण जारी
मगरलोड| ग्राम कुंडेल में समतलीकरण कार्य प्रगति पर है। सरपंच योगेश्वरी साहू ने बताया कि मनरेगा के तहत गायत्री मंदिर के पास समतलीकरण कार्य 9 लाख 70 हजार की लागत से बन रहा है। ग्रामीणों को भी मनरेगा के तहत रोजगार मिला है। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, रोशनी वर्मा, रश्मि कश्यप, लुकेश्वरी, थानूराम, पीतांबर, हितेश, मिलन यादव आदि उपस्थित थे।