पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिसोरा में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला

खिसोरा में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम खिसोरा में विधायक सहित प्रदेश स्तर के कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

भास्करन्यूज |मगरलोड

राज्यसरकार की किसान विरोधी नीतियों नसबंदी कांड के विरोध में खिसाेरा में कांग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला। रैली में जिले एवं प्रदेश के नेताओं ने शामिल होकर किसानों के साथ राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए।

विधायक गुरूमुखसिंह होरा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। चुनाव के समय मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हर मंच में खड़ा होकर कहा हैं कि वे किसानों का एक एक दाना खरीदेंगे। जब धान खरीदने की बारी आई तो मात्र 10 क्विंटल धान ही खरीदने की घोषणा की गई। बाद में विरोध होने पर 5 क्विंटल बढ़ा दिया गया। जबकि घोषणा पत्र में किसानों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपए क्विंटल धान और 300 रुपए बोनस बिजली मुफ्त दी जाएगी। मंच में उपस्थित कांग्रेसी नेता महासचिव छायावर्मा, प्रदेश सचिव पंकज महावर, जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम, लेखराम साहू, प्रवीण साहू, नीलम चन्द्राकर, शशी गौर, आनंद पवार, राजेश साहू, राजेश शर्मा, देवेन्द्र जैन ने कहा कि जब तक किसानों को वादे के अनुसार कीमत और बोनस नहीं दिया जाता तब तक राज्य सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आमसभा के बाद सैंकड़ों किसान एवं कांग्रेसी नेता गांधी चौक से रैली के रूप में निकले। पटेल पारा, दादा चाैके होते हुए मुख्य चौक पर आकर सभा एवं रैली समाप्त की गई। इस अवसर पर चंदन बाफना, भरत नाहर, राजकुमार अग्रवाल, हरमिन्द्रर छाबड़ा, अरविंद गोस्वामी, नूर मोहम्मद, राजेन्द्र साहू, स्मिता सिंह, रेखा साहू, गिरीश साहू, डीडी ठाकुर, चन्द्रहाश साहू, डोशन सिन्हा, झुमुक साहू, तोरण साहू, यशवंत साहू, जयनारायन साहू, बिसहत साहू, उमेन्द सिन्हा, बशीर खान, प्रेमा साहू, तेजराम सिन्हा, चन्द्रकुमार सहित कांग्रेसी किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मगरलोड. नसबंदीकांड के विरोध में खिसाेरा में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर बरसे।