नाचा गम्मत स्पर्धा 26 से
मगरलोड| ग्रामनवागांव खिसोरा में दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान में 26 सितम्बर से सात दिवसीय नाचा गम्मत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है प्रथम पुरस्कार 5001 रूपये, द्वितीय 4001 रूपये, तृतीय 3001 रूपये नगद प्रदान किया जायेगा। 30 सितम्बर को रात्रि में इकबाल नाईट बागबाहरा वाले का जगराता कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी आयोजक समिति अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, दयाराम साहू ने दी है।