पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीएड कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद. श्यामबालाजी कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य पूर्व जनपद अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि बिजेन हीरा बंजारे, हेमंत चंद्राकर, तारा चंद्राकर के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रारंभ किया। सरस्वती वंदना प्रमिला ठाकुर, सुमन साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। संास्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य संगीत का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्राचार्य मंजू शर्मा, चंद्रहास चंद्राकर, कमला चंद्राकर, पूनम चंद्राकर, चंद्रशेखर साहू, पूनम बंजारे आदि उपस्थित थे।