विकास संघ की बैठक आयोजित
महासमुंद. छत्तीसगढ़अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की बैठक बुढ़ादेव भवन में आयोजित की गई। बैठक में 14 दिसंबर को आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस में उपस्थित होने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में एबीईओ एआर देवान के साथ कलेक्टर द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष सहदेव ध्रुव, महासचिव एसपी ध्रुव, केशव ध्रुव, कृष्णा दीवान, लुकेश्वर ध्रुव मौजूद थे।